Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-30

Jamshedpur News: जमशेदपुर पुलिस महकमे में फेरबदल, गोलमुरी ट्रैफिक थाना और बर्मामाइंस थाना को मिले नए प्रभारी

Jamshedpur News: जमशेदपुर शहर में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस विभाग ने एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया है. जारी आदेश के अनुसार कई पुलिस पदाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है.

आदेश के तहत पुलिस निरीक्षक (पुनि) सरयू आनंद, जो अब तक गोलमुरी यातायात थाना प्रभारी के पद पर कार्यरत थे, उन्हें बर्मामाइंस थाना का प्रभारी बनाया गया है. वहीं, पुलिस निरीक्षक मो. कुद्दूस, जो साइबर अपराध थाना, बिष्टुपुर में पदस्थापित थे, उन्हें गोलमुरी यातायात थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं बिष्टुपुर थाना प्रभारी आलोक दुबे को हिमांशु हत्या काण्ड को लेकर निलंबित किया गया है और नीरज कुमार को नया थाना प्रभारी बनाया गया है.

पुलिस विभाग का मानना है कि इस बदलाव से संबंधित थाना क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था के संचालन और ट्रैफिक प्रबंधन को और अधिक मजबूत किया जा सकेगा. अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !