Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-29

Jamshedpur News: बागबेड़ा में अधूरे पाइपलाइन कार्य से हाहाकार, बीडीओ और पीएचईडी अभियंता को मांग पत्र सौंप जल्द जलापूर्ति बहाल करने की मांग

Jamshedpur News: जमशेदपुर की बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत कुंवर सिंह मैदान स्थित रोड नंबर-3 में विगत कई वर्षों से बाधित पेयजल आपूर्ति को दूर करने के लिए डीएमएफटी फंड से लगभग चार लाख रुपये की लागत से पाइपलाइन निर्माण कार्य शुरू किया गया था। लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बावजूद कार्य अधूरा रहने से स्थानीय लोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है, जिससे लगभग 50 घरों के लोग पानी की किल्लत का सामना कर रहे हैं।

बीडीओ और पीएचईडी अभियंता से मुलाकात, सौंपाया मांग पत्र 
इस समस्या को लेकर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने सोमवार को जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय पहुंचकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश को मांग पत्र सौंपा और शीघ्र निर्माण कार्य पूर्ण कराकर नियमित जलापूर्ति बहाल करने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने पीएचईडी विभाग के कनीय अभियंता से भी मुलाकात की और उन्हें धरातल की वास्तविक स्थिति से अवगत कराया।

दुर्घटना की आशंका और सुरक्षा मानकों की अनदेखी
पंसस सुनील गुप्ता ने बताया कि अधूरे निर्माण कार्य के कारण कई घरों में पिछले कई दिनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप है। वहीं जेसीबी से खुदाई कर डीबी रोड चौक के मुख्य मार्ग पर ही मिट्टी छोड़ देने से आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है और वहां कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने आरोप लगाया कि संवेदक द्वारा सुरक्षा मानकों (सेफ्टी नियमों) की अनदेखी की जा रही है, जिससे आम लोगों की सुरक्षा खतरे में है।

बीडीओ का सख्त निर्देश, जल्द कार्य पूर्ण करने का मिला आश्वासन
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश ने संबंधित विभाग के कनीय अभियंता को अविलंब निर्माण कार्य पूरा कर नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करने का कड़ा निर्देश दिया। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी के निर्देश के बाद कनीय अभियंता ने भी संवेदक को शीघ्र कार्य पूर्ण कराकर प्रभावित क्षेत्र में नियमित पानी की आपूर्ति बहाल कराने का आश्वासन दिया है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !