Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-29

Adityapur News: आदित्यपुर में 52 साल पुराने मां काली और शीतला माता मंदिर के विकास के लिए चला हस्ताक्षर अभियान, मेयर को सौंपा ज्ञापन

Adityapur News: आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 35 (रोड नंबर 14, कुलुफटंगा बस्ती) में स्थित 52 वर्ष पुराने मां काली मंदिर और मां शीतला माता मंदिर के विकास को लेकर सोमवार को एक हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य मंदिर परिसर में बुनियादी सुविधाओं को बढ़ाना और दूर-दूर से आने वाले भक्तों के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र हैं ये ऐतिहासिक मंदिर
बस्ती के बीचोंबीच स्थित ये दोनों मंदिर सालों से स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र बने हुए हैं। यहां सालभर रोजाना नियम-निष्ठा से पूजा-पाठ होती है और भक्तों का तांता लगा रहता है। हालांकि, लंबे समय से बुनियादी सुविधाओं की कमी के कारण श्रद्धालुओं को कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, जिसके बाद बस्तीवासियों ने यह कदम उठाया।

भक्तों ने एकजुट होकर चलाया अभियान, मेयर को सौंपा ज्ञापन
यह पूरा अभियान नेशनल एंटी करप्शन कमेटी ऑफ इंडिया के कोल्हान प्रभारी विशेष कुमार उर्फ बाबू तांती के नेतृत्व में आयोजित किया गया। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और खासकर महिलाओं ने एकजुट होकर हस्ताक्षर किए। इसके बाद क्षेत्र के मेयर संजय सरदार को एक औपचारिक ज्ञापन सौंपकर मंदिर परिसर के सुंदरीकरण और विकास की मांग की गई।

बड़ी संख्या में महिलाओं और स्थानीय लोगों ने दर्ज कराई उपस्थिति
ज्ञापन सौंपने और अभियान को सफल बनाने वालों में मुख्य रूप से चित्रा देवी, संजू कुमारी, पिंकी गोराई, संध्या कुमारी, कुमारी राज रानी, ममता गोप, मुनि हेम्ब्रम, सलमा परया, मोजरी प्रया, सूरज पूर्ति, मालती देवी, राजनी गोप, बुधिया गोप, लक्ष्मी उरांव और संजू कुनटिया शामिल थीं। इस मौके पर बाबू तांती ने कहा कि यह मंदिर क्षेत्र की पहचान है और निगम प्रशासन को श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए जल्द से जल्द उचित कदम उठाने चाहिए।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !