Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-29

Gumla News: गुमला के रायडीह में 11वीं के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, एसएस हाई स्कूल में पढ़ता था छात्र

Gumla News: गुमला जिले के रायडीह प्रखंड स्थित कुलमुंडा बेरीटोली गांव में 17 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है.

कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर हुआ घटना का खुलासा
जानकारी के अनुसार, मृतक कहीं से घूमकर घर लौटा था. इसके बाद वह अपने कमरे में गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों को संदेह हुआ. जब उन्होंने दूसरे दरवाजे से झांककर देखा तो जैतून कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला. यह दृश्य देखते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
घटना की जानकारी ग्रामीणों ने रायडीह थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की. पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है.



पढ़ाई में तेज और शांत स्वभाव का था छात्र
परिजनों और ग्रामीणों के अनुसार, छात्र रायडीह स्थित एसएस हाई स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र था. वह पढ़ाई में मेधावी और शांत स्वभाव का था. उसकी अचानक मौत से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव में शोक की लहर है. पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है. आत्महत्या के पीछे की वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !