Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-29

Ranchi News : झारखंड यूथ कांग्रेस अध्यक्ष कुमार गौरव का पद होल्ड, अनुशासनहीनता के आरोप में राष्ट्रीय नेतृत्व की कार्रवाई

Ranchi News : झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार गौरव के खिलाफ पार्टी ने बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने उनका प्रदेश अध्यक्ष का पद अगले आदेश तक होल्ड पर रखने का फैसला लिया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।


धनबाद की घटना के बाद हुई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, पूरे मामले की शुरुआत जून के पहले सप्ताह में धनबाद सर्किट हाउस में हुई एक घटना से हुई थी। आरोप है कि कुमार गौरव नशे की हालत में यूथ कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी और अन्य पदाधिकारियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करते पाए गए थे। घटना के बाद प्रदेश प्रभारी नवनीत कौर ने इसकी विस्तृत रिपोर्ट राष्ट्रीय नेतृत्व को भेजी।

इसके बाद झारखंड यूथ कांग्रेस की अनुशासन समिति को मामले की जांच सौंपी गई। समिति की रिपोर्ट मिलने के बाद राष्ट्रीय नेतृत्व ने कुमार गौरव का पद होल्ड करने का निर्णय लिया।

चुनाव से बने अध्यक्ष पर पहली बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई

कुमार गौरव इसी वर्ष संगठनात्मक चुनाव प्रक्रिया के तहत झारखंड यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए थे। बताया जा रहा है कि यूथ कांग्रेस में चुनावी व्यवस्था लागू होने के बाद यह पहला मामला है, जब किसी निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उसका पद होल्ड पर रखा गया है।

सूत्रों के मुताबिक, राज्यसभा चुनाव के दौरान यह मामला लंबित रहा था। जांच पूरी होने के बाद राष्ट्रीय नेतृत्व ने कार्रवाई करते हुए कुमार गौरव को फिलहाल पद से अलग कर दिया है। अब इस मामले में अंतिम निर्णय जांच और संगठन के अगले आदेश के बाद लिया जाएगा।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !