Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-29

Ranchi News : रांची में भाई को बचाने के लिए कुएं में कूदा, दोनों सगे भाइयों की दर्दनाक मौत

Ranchi News : अनगड़ा थाना क्षेत्र के चन्द्राटोली गांव में सोमवार सुबह एक हृदयविदारक हादसे में दो सगे भाइयों की जान चली गई। खेत के पास बने सिंचाई कूप में डूबने से 42 वर्षीय सुखराम मुंडा और 35 वर्षीय विनोद मुंडा की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।


भाई को बचाने के प्रयास में गंवाई अपनी जान

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह विनोद मुंडा खेत जाने के दौरान सिंचाई कूप से पानी निकाल रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 30 फीट गहरे कुएं में गिर गया। भाई को डूबता देख सुखराम मुंडा बिना देर किए उसे बचाने के लिए कुएं में कूद पड़ा। हालांकि, पानी अधिक होने के कारण वह भी बाहर नहीं निकल सका और दोनों भाइयों की डूबने से मौत हो गई।

ग्रामीणों के मुताबिक, कुएं में करीब 22 से 23 फीट तक पानी भरा हुआ था। यह सिंचाई कूप मनरेगा योजना के तहत लगभग दो वर्ष पहले बनाया गया था, लेकिन इसके चारों ओर सुरक्षा के लिए मुंडेर नहीं बनाई गई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि सुरक्षा व्यवस्था के अभाव में यह दर्दनाक हादसा हुआ।

पुलिस जांच में जुटी, मुआवजे की मांग

घटना की सूचना मिलते ही अनगड़ा थाना प्रभारी गौतम रजवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को कुएं से बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि विनोद मुंडा मिर्गी की बीमारी से पीड़ित था और अविवाहित था। हादसे के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए सरकार से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !