Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-29

Jharkhand Weather Alert : झारखंड में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून, कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

Jharkhand Weather Alert : झारखंड में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, अगले पांच दिनों तक राज्य के अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना है। लगातार बारिश के कारण अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलेगी।


30 जून और 1 जुलाई को कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 2 जुलाई तक राज्य में बादल छाए रहेंगे और अधिकांश क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। 29 और 30 जून को पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार जिलों में तेज हवा, गरज-चमक और वज्रपात की संभावना जताई गई है। वहीं 30 जून और 1 जुलाई को कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, रांची, बोकारो, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है।

वज्रपात से पांच लोगों की मौत, सतर्क रहने की अपील

रविवार को राज्य के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। देवघर के सिकटिया में सबसे अधिक 54 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि डालटनगंज 40.7 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा।

इधर, बारिश के साथ वज्रपात की घटनाओं में भी बढ़ोतरी हुई है। शनिवार और रविवार को राज्य के विभिन्न जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, गढ़वा और कैरो थाना क्षेत्र में यह घटनाएं सामने आईं। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की है।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !