Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-28

International News: सऊदी अरब में हेलीकॉप्टर और फ्रांस में प्लेन क्रैश, दो बड़े हादसों में 25 लोगों की मौत

International News: सऊदी अरब के रास तानुरा क्षेत्र में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त हेलीकॉप्टर सऊदी अरामको कंपनी का था और यह हादसा एक बड़ी तेल रिफाइनरी के पास हुआ.

रेस्क्यू ऑपरेशन के बावजूद नहीं बच सकीं जानें
हादसे की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गया. हालांकि, बचाव अभियान के बावजूद हेलीकॉप्टर में सवार 14 लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी. दुर्घटना किस वजह से हुई, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं.



सऊदी प्रेस एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग सऊदी अरब के नागरिक थे.

फ्रांस में भी हुआ विमान हादसा
इसी दिन फ्रांस के पूर्वी हिस्से में भी एक विमान दुर्घटना हुई. नैन्सी शहर के पास एक छोटा विमान क्रैश हो गया, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद फायर ब्रिगेड, पुलिस और अन्य आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !