Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-28

Koderma News: ट्रेन में यात्रियों को पिस्टल दिखाकर धमका रहा था युवक, जीआरपी और आरपीएफ ने किया गिरफ्तार, 24 कारतूस बरामद

Koderma News: कोडरमा में जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में ट्रेन से एक युवक को पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है. आरोप है कि युवक नशे की हालत में ट्रेन के कोच में पिस्टल लहराते हुए यात्रियों को धमका रहा था. सूचना मिलने के बाद कोडरमा स्टेशन पर पुलिस ने कार्रवाई कर उसे हिरासत में लिया.

ट्रेन पहुंचते ही की गई कार्रवाई
जीआरपी को सूचना मिली थी कि एक युवक हथियार लेकर ट्रेन में यात्रियों को डरा रहा है. ट्रेन के कोडरमा स्टेशन पहुंचने पर सहायक उप निरीक्षक ओम प्रकाश सिंह और सहायक उप निरीक्षक शैलेश कुमार ने जांच की. इस दौरान एक युवक कमर में पिस्टल लगाए कोच में घूमता मिला. जीआरपी ने आरपीएफ की मदद से उसे ट्रेन से उतारकर गिरफ्तार कर लिया.

पिस्टल, मैगजीन और 24 कारतूस बरामद
तलाशी के दौरान युवक के पास से एक पिस्टल, मैगजीन में लोड छह जिंदा कारतूस और पाउच में रखे 18 अन्य कारतूस बरामद किए गए. पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान 32 वर्षीय दिवाकर सिंह, पिता सूर्यभान सिंह, निवासी रायपुर, थाना महेशगंज, जिला प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश) के रूप में बताई. उसने पुलिस को बताया कि वह प्रयागराज से रांची जा रहा था और सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है.



आर्म्स एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज
जीआरपी कोडरमा थाना में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS), रेलवे एक्ट और आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !