Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-28

Bokaro News: बोकारो में दहेज प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहिता ने लगाई फांसी, शव सड़क पर रख परिजनों का चक्काजाम

Bokaro News: बोकारो के गोमिया से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज दो महीने बाद ही एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतका की पहचान घरवाटांड़ गांव की पिंकी कुमारी के रूप में हुई है। पिंकी की शादी बीते 29 अप्रैल को गोमिया पड़रिया के रहने वाले 2018 बैच के दरोगा (सब-इंस्पेक्टर) संतोष यादव से हुई थी। शादी के बाद से ही खुशियों की जगह पिंकी की जिंदगी में प्रताड़ना का ऐसा दौर शुरू हुआ कि उसने आत्मघाती कदम उठा लिया।


वर्दी के रौब में मानवता शर्मसार
परिजनों का गंभीर आरोप है कि शादी के तुरंत बाद से ही ससुराल वाले “टाटा सायरा” गाड़ी की मांग को लेकर अड़ गए थे। मांग पूरी न होने पर पिंकी को लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। मृतका के भाई सुधीर यादव ने पुलिस को बताया कि 23 जून को भी ससुराल वालों ने पिंकी को बेरहमी से पीटा था। हालत बिगड़ने पर उसे गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां इलाज के बाद वह अपने मायके आ गई। लेकिन इस गहरी मानसिक चोट और दर्द के कारण 26 जून को उसने मायके में ही फंदे से लटककर जान दे दी।

इंसाफ के लिए सड़क पर उतरा परिवार
बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर आक्रोशित परिजनों ने पिंकी के शव को गोमिया मोड़ के पास मुख्य सड़क पर रखकर जाम कर दिया। इस चक्काजाम की वजह से बोकारो-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर गाड़ियों की मील लंबी कतारें लग गई और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

निष्पक्ष जांच की मांग 
मामले की गंभीरता को देखते हुए तेनुघाट और गोमिया समेत कई थानों की पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शन कर रहे परिजनों को शांत कराने की कोशिश की और आश्वासन दिया कि कानून अपना काम करेगा और मामले की पूरी निष्पक्षता से जांच कर आरोपियों को सजा दिलाई जाएगी। पुलिस के समझाने और कार्रवाई के भरोसे के बीच काफी देर तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !