Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-28

Ranchi News: रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र में युवक ने की आत्महत्या, पत्नी से बहस के बाद उठाया आत्मघाती कदम

Ranchi News:  राजधानी रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र में एक युवक ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान दीपक के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

पत्नी से रात में हुई थी आखिरी बातचीत
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना से पहले दीपक की अपनी पत्नी से मोबाइल पर बातचीत हुई थी. बताया जा रहा है कि उस समय वह शराब के नशे में था. बातचीत के दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ.

पुलिस के मुताबिक, इसी बातचीत के दौरान युवक ने आत्महत्या करने जैसी बात भी कही थी. इसके कुछ समय बाद उसने कथित तौर पर यह कदम उठा लिया.

मायके में थी पत्नी, कॉल नहीं उठाने पर हुई चिंता
मृतक की पत्नी घटना के समय अपने मायके में थी. उसने पुलिस को बताया कि रात में दोनों के बीच फोन पर बातचीत हुई थी, लेकिन अगले दिन जब उसने दोबारा कॉल किया तो दीपक ने फोन नहीं उठाया.



लगातार संपर्क नहीं होने पर पत्नी ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस जब युवक के घर पहुंची तो वह मृत अवस्था में मिला. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !