Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-28

Jamshedpur News : फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, मारपीट मामले में लंबे समय से फरार है आरोपी

Jamshedpur News : सोनारी थाना में दर्ज मारपीट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी अमनपाल सिंह के खिलाफ पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर उसके टेल्को मनीफीट स्थित आवास पर इश्तेहार चस्पा किया है। पुलिस ने आरोपी को निर्धारित समय के भीतर अदालत में उपस्थित होने का निर्देश दिया है।


जानकारी के अनुसार, यह मामला एक फरवरी 2025 को एम. बालाजी की शिकायत पर सोनारी थाना में दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि अमनपाल सिंह लगातार फरार चल रहा है।

न्यायालय के आदेश पर की गई कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बावजूद वह पुलिस की पकड़ में नहीं आया। इसके बाद न्यायालय के आदेश पर उसके घर पर इश्तेहार चस्पा किया गया। पुलिस ने चेतावनी दी है कि यदि आरोपी निर्धारित समय में अदालत के समक्ष उपस्थित नहीं होता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !