Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-27

News 26 Expose: शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं, सलगाझरी में कथित देह व्यापार और नशे के कारोबार का खुलासा, देखें VIDEO

Jamshedpur News (Priya/Neelesh): परसुडीह थाना क्षेत्र के सलगाझरी इलाके में कथित तौर पर लंबे समय से संचालित अवैध गतिविधियों को लेकर स्थानीय लोगों ने कई बार शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब उनकी शिकायतों पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, तो उन्होंने इसकी जानकारी News 26 की टीम को दी। इसके बाद News 26 की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की पड़ताल की।

स्थानीय लोगों ने लगाए गंभीर आरोप
स्थानीय लोगों का दावा है कि इलाके में कथित तौर पर देह व्यापार का रैकेट संचालित किया जा रहा है। उनका आरोप है कि यहां नाबालिगों को भी लाया जाता है तथा गांजा समेत अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री होती है। लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि 800 से 1000 रुपये तक में युवतियों की उपलब्धता कराई जाती है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस महिला पर इस नेटवर्क को संचालित करने का आरोप है, उसका नाम गुरमीत कौर बताया जा रहा है। उनका दावा है कि संबंधित महिला पूर्व में भी ऐसे मामलों में जेल जा चुकी है।

शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप
स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्होंने कई बार परसुडीह थाना में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि इसी कारण उन्होंने News 26 से संपर्क कर मामले को उजागर करने की मांग की।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !