Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-27

Jamshedpur News: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाएगी रेल सिविल डिफेंस टीम

Jamshedpur News: राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रेल सिविल डिफेंस टीम 28 जून से 30 जून तक चलने वाले तीन दिवसीय अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएगी. अभियान के दौरान टीम शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने का काम करेगी.
प्रशिक्षण शिविर में लिया प्रशिक्षण
अभियान से पहले रेल सिविल डिफेंस टीम ने टाटानगर रेलवे अस्पताल में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लिया. इस दौरान सदस्यों को शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने के निर्धारित नियमों की जानकारी दी गई.

बूथ के साथ घर-घर भी पहुंचेगी टीम
अभियान के पहले दिन 28 जून को रेल सिविल डिफेंस टीम विभिन्न बूथों पर बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाएगी. वहीं दूसरे और तीसरे दिन रेलवे की साउथ सेटलमेंट, ट्रैफिक, गोलपहाड़ी, खासमहल, बागबेड़ा सहित विभिन्न कॉलोनियों में घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी.

ये सदस्य रहे प्रशिक्षण में शामिल
प्रशिक्षण शिविर में रेल सिविल डिफेंस की सरस्वती मुर्मू, कंचन कुमारी, तेजीता, विनोद कुमार, रमेश कुमार, वीरेंद्र कुमार, संजय कुमार मंडल, अमित कुमार सहित अन्य सदस्य शामिल हुए. इस दौरान रेलवे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी और स्काउट के सदस्य भी मौजूद रहे. यह अभियान रेल अस्पताल के वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. पाली टारगेन के मार्गदर्शन में संचालित किया जाएगा.


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !