Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-27

SSC ASO LDCE Recruitment 2026: एसएससी ने 341 पदों पर शुरू की भर्ती प्रक्रिया, विभागीय कर्मचारी 16 जुलाई तक करें आवेदन

SSC ASO LDCE Recruitment 2026: कर्मचारी चयन आयोग ने एसएससी एएसओ एलडीसीई भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती के जरिए केंद्रीय सचिवालय सेवा और विदेश मंत्रालय में कुल 341 रिक्त पदों को भरा जाएगा. पात्र विभागीय कर्मचारी 16 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जबकि परीक्षा अगस्त 2026 में दिल्ली-एनसीआर में आयोजित होगी.
भर्ती प्रक्रिया और परीक्षा का पूरा शेड्यूल
एसएससी के नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 25 जून 2026 से शुरू हो चुकी है. उम्मीदवार 16 जुलाई 2026 रात 11 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. आवेदन का प्रिंट और जरूरी दस्तावेज संबंधित विभागों को 23 जुलाई 2026 शाम 6 बजे तक आयोग के पास भेजने होंगे.

विदेश में कार्यरत कर्मचारियों तथा अंडमान एवं निकोबार और लक्षद्वीप में तैनात अभ्यर्थियों के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई 2026 शाम 6 बजे निर्धारित की गई है. भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा अगस्त 2026 में केवल दिल्ली-एनसीआर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी.

इन विभागीय कर्मचारियों को मिलेगा आवेदन का मौका
यह भर्ती केवल विभागीय उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जा रही है. केंद्रीय सचिवालय सेवा के पदों के लिए वही कर्मचारी आवेदन कर सकेंगे, जो केंद्रीय सचिवालय लिपिक सेवा में अपर डिवीजन ग्रेड के अधिकारी हैं और 1 जुलाई 2025 तक कम से कम छह वर्ष की नियमित स्वीकृत सेवा पूरी कर चुके हैं.
विदेश मंत्रालय के अंतर्गत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का अपर डिवीजन क्लर्क ग्रेड में कार्यरत होना अनिवार्य है. इसके साथ ही निर्धारित प्रशिक्षण पूरा होना चाहिए और 1 जुलाई 2025 तक छह वर्ष की स्वीकृत सेवा की शर्त भी पूरी करनी होगी.

ऑनलाइन आवेदन का तरीका
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले एसएससी पोर्टल पर वन टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा, यदि उन्होंने पहले से पंजीकरण नहीं कराया है. इसके बाद लॉगिन करके एसएससी एएसओ एलडीसीई भर्ती 2026 के आवेदन लिंक पर जाकर आवश्यक व्यक्तिगत और सेवा संबंधी जानकारी दर्ज करनी होगी.

फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करने के बाद आवेदन पत्र को अंतिम रूप से जमा करें. इसके बाद आवेदन का प्रिंट निकालकर निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेजों सहित अपने विभागाध्यक्ष या कार्यालय प्रमुख के माध्यम से कर्मचारी चयन आयोग को भेजना अनिवार्य होगा.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !