Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-27

Seraikela News: सीनी में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के सीनी ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत सीनी रेल अंडरपास पुलिया के पास मुख्य सड़क पर शनिवार को एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में सीनी निवासी 52 वर्षीय अभिलाष दास गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि अभिलाष दास का पैर वाहन के अगले दाहिने पहिए के नीचे आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से कुचल गए और मौके पर ही बुरी तरह घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने दी सूचना, वाहन रोका
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए वाहन को रोक लिया और सीनी ओपी थाना तथा वाहन मालिक को सूचना दी। मौके पर भीड़ जमा हो गई। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से रेलवे एंबुलेंस के जरिए रेल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।



ग्रामीणों ने उठाई कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोगों ने बताया कि यह क्षेत्र निर्धारित गति सीमा वाला है, इसके बावजूद तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। ग्रामीणों ने घायल के उचित इलाज, मुआवजे और सड़क पर गति नियंत्रण के लिए सख्त व्यवस्था की मांग की है। घटना की जानकारी मिलने पर जिला परिषद सदस्य लक्ष्मी सरदार भी मौके पर पहुंचीं और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई तथा घायल के समुचित इलाज की मांग की।पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !