Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-27

Shravani Mela 2026: श्रावणी मेले 2026 को लेकर NHAI की तैयारी, देवघर-बासुकीनाथ मार्ग पर फोरलेन और कांवड़िया पथ निर्माण तेज

Shravani Mela 2026: आगामी श्रावण मेला 2026 को देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने देवघर और बासुकीनाथ के बीच यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए निर्माण कार्य तेज कर दिया है। बासुकीनाथ-देवघर राष्ट्रीय राजमार्ग-114ए पर फोरलेन सड़क और अन्य सुविधाओं का विकास किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं और यात्रियों को सुगम और सुरक्षित यात्रा मिल सके। प्राधिकरण के अनुसार, बासुकीनाथ से देवघर तक कुल 45.159 किलोमीटर लंबी फोरलेन सड़क पर काम चल रहा है। इस परियोजना का उद्देश्य श्रावणी मेले के दौरान आने वाले लाखों कांवरियों और यात्रियों के लिए बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराना है, जिससे जाम और दुर्घटनाओं की समस्या कम हो सके।
 
कांवड़ियों के लिए अलग से विशेष पथ तैयार
श्रावण मास में सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर पैदल यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए 36.044 किलोमीटर लंबा और 3.5 मीटर चौड़ा समर्पित कांवड़िया पथ बनाया जा रहा है। इससे कांवड़ियों और वाहनों का मार्ग अलग-अलग रहेगा, जिससे सुरक्षा बढ़ेगी और आवागमन अधिक व्यवस्थित होगा। परियोजना के तहत बासुकीनाथ, सहारा, तालझारी, घोरमारा और देवघर बाईपास सहित कुल 28.677 किलोमीटर लंबी बाईपास सड़कें भी बनाई जा रही हैं। इसके साथ ही सर्विस रोड, स्लिप रोड, फ्लाईओवर, रेल ओवरब्रिज, अंडरपास और अन्य सड़क सुरक्षा ढांचे भी विकसित किए जा रहे हैं।
 
मेले से पहले सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान
NHAI अधिकारियों के अनुसार श्रावणी मेले से पहले पूरे मार्ग पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। सड़क मरम्मत, गड्ढामुक्त मार्ग, जल निकासी, संकेतक, रिफ्लेक्टिव मार्किंग, सुरक्षा बैरियर और सफाई कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जा रहे हैं। परियोजना पूरी होने के बाद बाबा बैद्यनाथ धाम, बासुकीनाथ मंदिर, त्रिकूट पर्वत सहित अन्य धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक पहुंच और आसान हो जाएगी। इससे क्षेत्र में पर्यटन बढ़ेगा, व्यापार को गति मिलेगी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी फायदा होगा।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !