Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-27

Giridih News : महेशमुंडा-गिरिडीह मार्ग पर चलती टाटा मैजिक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Giridih News : महेशमुंडा से गिरिडीह आने के दौरान शनिवार को पांडेडीह मोड़ के पास एक चलती टाटा मैजिक वाहन में अचानक आग लग गई। आग लगते ही वाहन में अफरा-तफरी मच गई। चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली।


स्थानीय लोगों और दमकल की मदद से आग पर पाया गया काबू

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ ही देर में आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। बाद में दमकल की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

वाहन जलकर खाक, जांच में जुटा प्रशासन

घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि आग की चपेट में आने से टाटा मैजिक पूरी तरह जलकर खाक हो गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी माना जा रहा है। संबंधित अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं, ताकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।


WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !