Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-26

Lohardaga Lightning Strike: लोहरदगा में आकाशीय बिजली का कहर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, आठ लोग अस्पताल में भर्ती

Lohardaga Lightning Strike: झारखंड के लोहरदगा जिले में शुक्रवार को हुई वज्रपात की अलग अलग घटनाओं ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं. जिले के विभिन्न इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों का इलाज लोहरदगा सदर अस्पताल में चल रहा है.
खेत और चरागाह में हुआ हादसा
पहली घटना कुडू थाना क्षेत्र के सलगी कोलपारा गांव में हुई, जहां खेत में काम कर रही 48 वर्षीय महिला पर अचानक आकाशीय बिजली गिर गई. इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. दूसरी घटना बगडू थाना क्षेत्र के चरहू गांव में हुई, जहां बकरियां चराने गई 40 वर्षीय महिला भी वज्रपात की चपेट में आ गई और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.

आठ लोग झुलसे, अस्पताल में इलाज जारी
इन घटनाओं में आठ अन्य लोग भी गंभीर रूप से झुलस गए. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तुरंत लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया गया. डॉक्टरों की टीम लगातार उनका इलाज कर रही है. अस्पताल सूत्रों के अनुसार कुछ घायलों की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है, इसलिए उन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है.

मौसम विभाग ने जारी की सतर्क रहने की सलाह
एक साथ बड़ी संख्या में घायलों के अस्पताल पहुंचने से कुछ समय के लिए अफरा तफरी का माहौल बन गया. इस बीच मौसम विभाग और प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, खेत और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की अपील की है. अधिकारियों ने कहा है कि बारिश और तेज गर्जना के समय सुरक्षित स्थान पर रहें और मौसम संबंधी चेतावनियों का पालन करें.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !