Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-26

Bihar News: जहानाबाद में कमर में बंधी सर्विस पिस्टल मिसफायर होने से STF जवान की मौत, पुलिस महकमे में शोक

Bihar News: जहानाबाद जिले के घोषी थाना क्षेत्र के चिरी मोड़ के पास गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में STF जवान धीरज कुमार की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उनकी कमर में लगी सरकारी पिस्टल से अचानक गोली चल गई, जो उन्हें ही लग गई। साथी जवान उन्हें तत्काल घोसी पीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जवान की मौत से परिवार और पुलिस विभाग में मातम
घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और जिले के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे, शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पूरी सुरक्षा के साथ रखी गई सरकारी पिस्टल से आखिर गोली कैसे चल गई।

मृतक धीरज कुमार नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र के सोनसा गांव के निवासी थे। उनकी पत्नी आंगनबाड़ी सहायिका हैं। जवान की असामयिक मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है, जबकि गांव और पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !