Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-26

Deoghar News: बैद्यनाथ धाम पहुंचे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, विकसित भारत के संकल्प के लिए किया जलाभिषेक

Deoghar News: देवघर पहुंचे केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने शुक्रवार सुबह बाबा बैद्यनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। एक निजी होटल में रात्रि विश्राम के बाद वे मंदिर पहुंचे, जहां तीर्थ पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उनका संकल्प कराया। इसके बाद उन्होंने गर्भगृह में प्रवेश कर ज्योतिर्लिंग पर जलाभिषेक किया। मंत्री के आगमन को लेकर मंदिर प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए थे।

देश में शांति और विकसित भारत-2047 के लिए की प्रार्थना
पूजा के बाद केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्होंने बाबा बैद्यनाथ से देश और प्रदेश में शांति, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने की भी कामना की। बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के बाद वे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बासुकीनाथ मंदिर के लिए रवाना हो गए।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !