Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-26

Seraikela News: कांड्रा-सरायकेला मार्ग पर चला विशेष वाहन जांच अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर सख्ती

Seraikela: सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस ने शुक्रवार को कांड्रा-सरायकेला मुख्य मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर यातायात पुलिस की टीम ने पूरे दिन ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। अभियान के दौरान कांड्रा चौक से लेकर सरायकेला तक दोपहिया और चारपहिया वाहनों की जांच की गई। संदिग्ध वाहन चालकों को रोककर ब्रेथ एनालाइजर मशीन से शराब सेवन की जांच की गई। यातायात पुलिस के अनुसार, अभियान के दौरान 200 से अधिक वाहन चालकों की जांच की गई।

नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई
जांच के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। साथ ही उनके ड्राइविंग लाइसेंस को निलंबन की प्रक्रिया के लिए संबंधित विभाग को भेजा गया। वाहन जांच के साथ-साथ पुलिस ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया। पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को समझाया कि शराब पीकर वाहन चलाना न केवल उनकी, बल्कि सड़क पर चल रहे अन्य लोगों की जान के लिए भी खतरा बन सकता है। इसके अलावा हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने और निर्धारित गति सीमा का पालन करने की अपील की गई।



आगे भी जारी रहेगा अभियान
यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल एक दिन तक सीमित नहीं रहेगा। जिले के विभिन्न संवेदनशील चौक-चौराहों और राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों पर समय-समय पर रैंडम वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा। पुलिस का मानना है कि सख्त कार्रवाई और लगातार जागरूकता अभियान के जरिए सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाई जा सकती है।



WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !