Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-26

Chandil Accident: चांडिल में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, स्वास्थ्यकर्मी समेत दो घायल

Chandil: सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल थाना क्षेत्र स्थित ओल्ड एनएच पर गुरुवार को हुए सड़क हादसे में स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मी सहित दो युवक घायल हो गए। दुर्घटना में एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि दूसरे घायल का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार चांडिल बाजार जाने वाले मार्ग पर साधन होटल और नए रेलवे अंडरपास के बीच टार्जन गैरेज के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घायलों में स्वास्थ्य विभाग के कर्मी संतोष सिंह शामिल हैं, जबकि दूसरे घायल युवक की पहचान समाचार लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी।

दोनों घायल पहुंचे अस्पताल 
घटना के समय सामाजिक कार्यकर्ता एवं सड़क दुर्घटनाओं में त्वरित सहायता के लिए चर्चित "हाइवे किंग" शेखर गांगुली अपने निजी कार्य से चांडिल की ओर जा रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही वे तुरंत घटनास्थल पहुंचे और बिना देर किए दोनों घायलों को अपने वाहन से चांडिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। समय पर अस्पताल पहुंचने से घायलों का इलाज तत्काल शुरू हो सका। स्थानीय लोगों ने शेखर गांगुली की मानवीय पहल और तत्परता की सराहना की।

गंभीर घायल को रेफर करने की तैयारी
चांडिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दोनों घायलों का उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार अज्ञात घायल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसे बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर करने की तैयारी की जा रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के कर्मी संतोष सिंह की स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शेखर गांगुली इससे पहले भी कई सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। एक बार फिर उनकी तत्परता और मानव सेवा की भावना की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !