Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-25

Jamshedpur News: जमशेदपुर के बर्मामाइंस के संवेदनशील इलाकों में पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Jamshedpur News: जमशेदपुर में आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार को बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च थाना प्रभारी निरंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा किया गया, जिसमें विभिन्न इलाकों में पैदल गश्ती कर लोगों से शांति और भाईचारा बनाए रखने की अपील की गई।

संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च, अफवाहों से दूर रहने की अपील
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस टीम ने संवेदनशील इलाकों, बाजारों और बस्ती क्षेत्रों का भ्रमण किया। इस दौरान स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर उन्हें पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने और प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया गया। थाना प्रभारी ने कहा कि मोहर्रम सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द का प्रतीक है।

प्रशासन सतर्क, शांति व्यवस्था बनाए रखने पर जोर
पुलिस अधिकारियों ने लोगों को अफवाहों से दूर रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को देने की सलाह दी। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने भी प्रशासन के प्रयासों की सराहना करते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मोहर्रम के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। फ्लैग मार्च के जरिए क्षेत्र में शांति और सुरक्षा का संदेश दिया गया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !