Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-25

Jamshedpur News: श्रम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1.68 करोड़ का बकाया न चुकाने पर जमशेदपुर के PNM हाईटेक मॉल पर सर्टिफिकेट केस दर्ज

Jamshedpur News: जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित पीएनएम हाईटेक मॉल पर श्रम विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण उपकर के तहत 1.68 करोड़ रुपये से अधिक की बकाया राशि जमा नहीं करने पर मॉल प्रबंधन के खिलाफ सर्टिफिकेट केस दर्ज किया गया है।


शिकायत से खुला मामला, 30 दिन की मोहलत के बाद भी नहीं हुआ भुगतान
मामला झारखंड श्रमिक महासंघ के महामंत्री राजीव पांडे की शिकायत के बाद सामने आया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि मॉल लंबे समय से व्यावसायिक गतिविधियां चला रहा है, लेकिन श्रमिकों के कल्याण के लिए निर्धारित उपकर का भुगतान नहीं किया गया।

जांच के बाद श्रम अधीक्षक-2 सह उपकर निर्धारण पदाधिकारी स्वतंत्र सिंह ने मॉल प्रबंधन को 30 दिनों के भीतर बकाया राशि जमा करने का निर्देश दिया था। लेकिन तय समय सीमा बीतने के बाद भी भुगतान नहीं किया गया।

पहले भी कई विवादों में रहा है पीएनएम हाईटेक मॉल
इसके बाद विभाग ने सर्टिफिकेट केस दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ा दी है। अधिकारियों के अनुसार, अगर जल्द भुगतान नहीं होता है तो संपत्ति की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी शुरू की जा सकती है।

गौरतलब है कि पीएनएम हाईटेक मॉल पहले भी जमीन, सब-लीज और नक्शा विचलन जैसे मामलों को लेकर विवादों में रहा है। अब करोड़ों के बकाये और श्रम विभाग की सख्ती से मॉल प्रबंधन की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !