Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-25

Chaibasa News: मुहर्रम पर पश्चिमी सिंहभूम प्रशासन हाई अलर्ट, ड्रोन से होगी हर गतिविधि की निगरानी, शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई

Chaibasa News: आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। बुधवार को समाहरणालय सभागार से उपायुक्त मनीष कुमार और पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने वर्चुअल बैठक कर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, एसडीओ, एसडीपीओ, बीडीओ, सीओ और थाना प्रभारियों के साथ सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। 


जुलूस मार्गों पर रहेगी कड़ी निगरानी
बैठक में जिले के सभी जुलूसों, अखाड़ों और धार्मिक आयोजनों की सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे निर्धारित समय पर ड्यूटी स्थल पर पहुंचें और जुलूस की शुरुआत से समापन तक लगातार निगरानी बनाए रखें। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि विधि-व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अफवाह फैलाने वालों पर होगी त्वरित कार्रवाई
उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि मुहर्रम आपसी भाईचारे, अनुशासन और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण और नागरिक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अफवाहों पर तत्काल रोक लगाने और हर सूचना पर त्वरित कार्रवाई करने को कहा।

ड्रोन कैमरों से होगी निगरानी
पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने बताया कि जुलूस मार्गों और आसपास के क्षेत्रों की निगरानी ड्रोन कैमरों से की जाएगी। सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमणशील रहेंगे और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई करेंगे। संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती की गई है।

भड़काऊ गीत-नारों पर प्रतिबंध
बैठक में भड़काऊ, आपत्तिजनक या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले गीत, नारे और संदेशों पर पूर्ण प्रतिबंध की जानकारी दी गई। सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन से भ्रामक संदेशों पर नजर रखने और अफवाह फैलाने वाली पोस्ट को तुरंत हटाने की अपील करते हुए लोगों से मुहर्रम को शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाने का आग्रह किया।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !