Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-25

Ranchi News : मानसिक तनाव में छात्रा ने छत से कूदने का किया प्रयास, पुलिस और स्थानीय लोगों की सतर्कता से बची जान

Ranchi News : राजधानी के बरियातू थाना क्षेत्र स्थित बोड़ेया रोड के एक लॉज में बुधवार देर रात एक नौवीं कक्षा की छात्रा ने कथित तौर पर आत्महत्या का प्रयास किया। स्थानीय लोगों और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से छात्रा को सुरक्षित बचा लिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्रा की मां ब्रेन ट्यूमर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। परिवार से दूर रहकर पढ़ाई करने और लंबे समय से मानसिक तनाव व अकेलेपन के कारण वह भावनात्मक रूप से परेशान बताई जा रही थी।

छत पर चढ़ी, लोगों ने दिखाई सूझबूझ

तनाव की स्थिति में छात्रा लॉज की छत पर पहुंच गई और नीचे कूदने की जिद करने लगी। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने उसे शांत कराने का प्रयास किया। किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए एहतियातन नीचे गद्दे भी बिछा दिए गए।

पुलिस ने काउंसलिंग कर सुरक्षित उतारा

सूचना मिलने पर बरियातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने धैर्य और संवेदनशीलता के साथ छात्रा से बातचीत की, उसकी काउंसलिंग की और उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया। स्थानीय लोगों और पुलिस की तत्परता के कारण छात्रा की जान बच गई। पुलिस ने छात्रा और उसके परिजनों से बातचीत कर आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !