Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-24

Jamshedpur News: दक्षिण पूर्व रेलवे में स्मार्ट मीटर अनिवार्य, क्वार्टर और स्टॉलों में होगी स्थापना

Jamshedpur News: टाटानगर समेत दक्षिण पूर्व रेलवे जोन के सभी रेलवे क्वार्टरों, स्टेशनों पर संचालित स्टॉलों और एजेंसियों के कार्यालयों में अब बिजली उपयोग की निगरानी स्मार्ट मीटर के जरिए की जाएगी. रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में सभी जोनल मुख्यालयों और प्रोडक्शन यूनिटों को निर्देश जारी किया है.

रेलवे बोर्ड के इलेक्ट्रिकल एवं इंजीनियरिंग विभाग की निदेशक निशा मनोहर पाटिल की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि रेलवे परिसरों में बिजली खपत को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए स्मार्ट मीटर लगाना अनिवार्य होगा. इसके तहत कर्मचारियों के आवासीय क्वार्टरों के साथ-साथ स्टेशनों पर संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भी स्मार्ट मीटर से जोड़ा जाएगा.

रेलवे बोर्ड का निर्देश दक्षिण पूर्व रेलवे सहित देश के सभी जोनों पर लागू होगा. आदेश मिलने के बाद संबंधित विभागों ने स्मार्ट मीटर स्थापना की प्रक्रिया को लेकर तैयारी शुरू कर दी है.

हालांकि झारखंड में बिजली विभाग पहले ही अधिकांश क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाने का काम कर चुका है. ऐसे में रेलवे परिसरों में भी इस व्यवस्था को लागू करने से बिजली खपत की सटीक निगरानी, बिलिंग में पारदर्शिता और ऊर्जा प्रबंधन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी. रेलवे अधिकारियों के अनुसार बोर्ड के निर्देशों के अनुरूप चरणबद्ध तरीके से स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !