Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-24

Kolkata News: कोलकाता में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन गोदाम का शेड गिरने से कई मजदूरों की मौत

Kolkata News: कोलकाता के तारातल्ला इलाके में बुधवार को एक निर्माणाधीन गोदाम में अचानक बड़ा हादसा हो गया. काम के दौरान गोदाम का शेड और उसका एक हिस्सा अचानक ढह गया, जिससे वहां मौजूद कई मजदूर मलबे में दब गए. हादसे में कई लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य के फंसे होने की आशंका के बीच राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है.
काम के दौरान अचानक ढहा ढांचा, मची अफरा तफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के समय गोदाम परिसर में करीब 50 से 60 मजदूर काम कर रहे थे. अचानक भारी लोहे का ढांचा और शेड गिरने से मौके पर अफरा तफरी मच गई. आसपास मौजूद लोग सबसे पहले मदद के लिए पहुंचे और मलबे में दबे मजदूरों को निकालने की कोशिश शुरू की. सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल, आपदा प्रबंधन की टीमें और अन्य एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं. बचाव कार्य में सेना की भी मदद ली जा रही है.


कई घायलों का इलाज जारी, मलबे में फंसे लोगों की तलाश तेज
राहत टीमों ने मलबे से कई मजदूरों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया है. कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है. बचाव कार्य के लिए क्रेन और गैस कटर की मदद से भारी लोहे के हिस्सों को हटाया जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के बाद काफी देर तक मलबे के नीचे से आवाजें सुनाई देती रहीं. इसी वजह से प्रशासन को अब भी कई लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका है. घटनास्थल के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.


हादसे की वजह की होगी जांच, नवान्न से हो रही निगरानी
राज्य सरकार ने हालात पर नजर रखने के लिए नवान्न में विशेष कंट्रोल रूम बनाया है. वरिष्ठ अधिकारी लगातार बचाव अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं. मौके पर पहुंचे मंत्री इंद्रनील सेन और भाजपा नेता राकेश सिंह ने कहा कि फिलहाल प्राथमिकता फंसे हुए लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना और घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करना है. शुरुआती तौर पर माना जा रहा है कि हाल की भारी बारिश से निर्माणाधीन ढांचे को नुकसान पहुंचा हो सकता है. हालांकि सुरक्षा मानकों का पालन हुआ था या नहीं, इसकी भी जांच की जाएगी. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि लापरवाही सामने आने पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !