Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-24

Chandil News: स्थानीय आत्मनिर्भरता का केंद्र बना चांडिल, सीधे बागानों से उपभोक्ताओं तक पहुँच रहे आम, बिचौलियों से मिली मुक्ति

Chandil News: चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में गर्मी के साथ आम का सीजन भी चरम पर है। डेली मार्केट और रेलवे स्टेशन रोड पर रोजाना लगने वाले बाजार में सैकड़ों किसान अपने बाग-बगीचों के आम और ताजी साग-सब्जियां लेकर पहुंच रहे हैं। बाजार में रसीले आमों की भरमार है और खरीदारों की भीड़ सुबह से शाम तक देखने को मिल रही है।


20 से 60 रुपये किलो तक बिक रहे देसी और आम्रपाली आम
मार्केट में नगाड़ा, आम्रपाली, देहाती समेत कई देशी प्रजातियों के आम 20 से 60 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहे हैं। किसान सीधे अपने बगीचे से आम लाकर बेच रहे हैं, जिससे ग्राहकों को ताजा और अपेक्षाकृत सस्ते फल मिल रहे हैं। आसपास के गांवों और दूरदराज के क्षेत्रों से भी लोग खरीदारी के लिए बाजार पहुंच रहे हैं।

रेलवे स्टेशन रोड का बाजार यात्रियों के लिए भी बना आकर्षण
स्टेशन रोड पर बाजार लगने से यात्रियों को भी काफी सुविधा मिल रही है। ट्रेन पकड़ने से पहले या स्टेशन पर उतरने के बाद लोग आम और सब्जियों की खरीदारी करते नजर आ रहे हैं। गर्मी के मौसम में आम की बढ़ती मांग के कारण कई लोग झोले भरकर आम घर ले जाते दिखाई दे रहे हैं।

मुखिया मंगल माझी रोज बेच रहे 30-40 किलो आम
रासुनिया पंचायत के मुखिया मंगल माझी पिछले दो महीनों से प्रतिदिन 30 से 40 किलो आम बेच रहे हैं। उनका कहना है कि प्राकृतिक रूप से पके आमों की मांग सबसे अधिक है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह बाजार किसानों के लिए सीधे बिक्री का बेहतर माध्यम बन गया है, वहीं उपभोक्ताओं को बिचौलियों के बिना ताजा फल और सब्जियां उपलब्ध हो रही हैं।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !