Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-24

Jharkhand News: झारखंड के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, SIDHKOFED में 72 पदों पर निकली भर्ती

Jharkhand News: झारखंड में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. सिधो-कान्हो कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारी संघ लिमिटेड (SIDHKOFED) ने विभिन्न जिलों में संविदा आधारित नियुक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 72 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा.

जारी अधिसूचना के अनुसार डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट मैनेजर, डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (प्रोडक्शन एंड स्टोरेज) और डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (एमआईएस एंड अकाउंट्स) के 24-24 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार 35 हजार रुपये से लेकर 50 हजार रुपये तक मासिक मानदेय दिया जाएगा.

इन पदों के लिए अभ्यर्थियों के पास संबंधित विषय में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री होना अनिवार्य है. साथ ही निर्धारित कार्यानुभव की शर्त भी रखी गई है. आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष तय की गई है, जबकि अधिकतम आयु सीमा विभिन्न वर्गों के अनुसार निर्धारित की गई है. भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार शामिल होंगे. प्रदर्शन के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी.

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 10 जुलाई 2026 की शाम 5 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. विभाग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि आवेदन करने से पहले पात्रता और अन्य शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें, ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !