Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-24

Seraikela Big News: गम्हरिया सीएचसी के स्टाफ क्वार्टर में मिला दवाओं का अवैध स्टॉक, सिविल सर्जन बोले:- कराई जाएगी जांच

Seraikela Big News: सरायकेला जिले के गम्हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में दवा प्रबंधन को लेकर विवाद एक बार फिर गहरा गया है. एक्सपायरी दवाओं को नष्ट किए जाने के मामले के बाद अब सीएचसी परिसर स्थित एक स्टाफ क्वार्टर में बड़ी मात्रा में दवाएं छिपाकर रखने का मामला सामने आया है. इतना ही नहीं, दवाओं को जल्दबाजी में वहां से हटाने की कोशिश भी कैमरे में कैद हुई है, जिससे पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया है.

शौचालय में भी छुपा कर रखी गई थी दवाइयां 
स्थानीय लोगों और मीडिया की मौजूदगी में जब संबंधित क्वार्टर की जांच की गई तो अंदर कई बक्सों में दवाएं रखी मिलीं. जांच के दौरान यह भी सामने आया कि दवाओं को केवल कमरों में ही नहीं, बल्कि शौचालय तक में रखा गया था. प्रारंभिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार, बरामद दवाओं में कई ऐसी दवाएं भी शामिल हैं जिनकी वैधता अवधि समाप्त हो चुकी है.



घटना से जुड़े वीडियो और तस्वीरों में साफ दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग क्वार्टर के भीतर से दवाओं को तेजी से बाहर निकालने में जुटे थे. इस घटनाक्रम ने स्वास्थ्य केंद्र में दवाओं के रखरखाव, भंडारण और निस्तारण की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

मामले की विस्तृत जांच कराई जाएगी:- सिविल सर्जन
मामले के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग में भी हलचल बढ़ गई है. सिविल सर्जन सरजू प्रसाद ने कहा है कि पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि जांच के बाद यह स्पष्ट हो सकेगा कि दवाएं क्वार्टर में किसके निर्देश पर रखी गई थीं और उन्हें अचानक हटाने की आवश्यकता क्यों महसूस हुई.



उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि जांच में किसी प्रकार की अनियमितता या लापरवाही सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पूरे मामले को लेकर स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !