Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-23

Adityapur News: आदित्यपुर थाना के नवनियुक्त प्रभारी अंजनी कुमार का स्वागत, विकास समिति ने की शिष्टाचार मुलाकात

Adityapur: आदित्यपुर थाना के नवनियुक्त थाना प्रभारी अंजनी कुमार से मंगलवार को आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। पूर्व उपाध्यक्ष नगर परिषद पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में पहुंचे समिति सदस्यों ने बुके और शॉल भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि आदित्यपुर जैसे औद्योगिक और संवेदनशील क्षेत्र के लिए एक सक्षम एवं अनुभवी अधिकारी की नियुक्ति की गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए थाना प्रभारी के नेतृत्व में क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा आम लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी। साथ ही उन्होंने इस नियुक्ति के लिए पुलिस प्रशासन का आभार भी व्यक्त किया।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रखे सुझाव
मुलाकात के दौरान विकास समिति के सदस्यों ने क्षेत्र की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। समिति की ओर से समय-समय पर सघन एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान चलाने की मांग की गई। इसके अलावा नगर निगम क्षेत्र के खेल मैदानों, स्कूलों और कॉलेजों के आसपास नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। समिति के सदस्यों ने कहा कि सार्वजनिक स्थलों और शैक्षणिक संस्थानों के आसपास नियमित निगरानी से असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाया जा सकता है। इससे छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों को सुरक्षित माहौल मिलेगा।

पुलिस को सहयोग का भरोसा
प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी को क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने भी कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है और अपराध नियंत्रण के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। मौके पर कमलेश्वरी पासवान, संध्या प्रधान, मनोज पासवान, एस.एन. यादव, सत्येंद्र प्रभात, संतोष यादव, उदित यादव, कुमार विपिन बिहारी प्रसाद, सोनू पासवान, अवधेश कुमार, संदीप राउत, मिथिलेश कुमार झा, विनोद कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार, संतोष कुमार सिंह समेत विकास समिति के कई सदस्य उपस्थित थे।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !