Jamshedpur: मुहर्रम पर्व के अवसर पर 26 और 27 जून को विभिन्न अखाड़ों से ताजिया जुलूस निकाले जाएंगे। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने शहर में विशेष यातायात व्यवस्था और डायवर्जन योजना लागू करने का निर्णय लिया है। धातकीडीह, बिष्टुपुर, परसुडीह, जुगसलाई, साकची, मानगो, आजादनगर और टेल्को क्षेत्र में जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। इन क्षेत्रों में जुलूस मार्ग पर वाहनों का परिचालन एक लेन से कराया जाएगा, ताकि यातायात बाधित न हो।
कई प्रमुख चौक-चौराहों पर डायवर्जन
साकची, बंगाल क्लब, पंप हाउस, मानगो चौक, पारडीह चौक और डिमना चौक के आसपास कई मार्गों पर अस्थायी डायवर्जन लागू रहेगा। पारडीह से साकची जाने वाले वाहनों को डिमना चौक की ओर मोड़ा जाएगा, जबकि साकची से पारडीह और ओल्ड पुरुलिया रोड जाने वाले वाहनों को मानगो गोलचक्कर से डायवर्ट किया जाएगा। टेल्को क्षेत्र में एम-टाइप चौक से धोबी घाट तक वन-वे यातायात व्यवस्था लागू रहेगी, जिससे जुलूस के दौरान भीड़ नियंत्रण में मदद मिलेगी।
भारी वाहनों पर अस्थायी प्रतिबंध
26 जून को दोपहर 1 बजे से 27 जून की सुबह 3 बजे तक शहर में सभी भारी एवं मालवाहक वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि बसों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है। ट्रैफिक पुलिस ने जुलूस के दौरान एम्बुलेंस के निर्बाध आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को वैकल्पिक मार्ग तैयार रखने का निर्देश दिया है, ताकि आपात स्थिति में किसी प्रकार की परेशानी न हो।