Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-23

Jamshedpur News: कुख्यात मनीष सिंह को घाघीडीह जेल से गढ़वा भेजने की तैयारी

Jamshedpur News: जमशेदपुर के जुगसलाई निवासी कुख्यात अपराधी मनीष सिंह को अब घाघीडीह सेंट्रल जेल से गढ़वा मंडल कारा में स्थानांतरित किया जाएगा। जेल प्रशासन ने इसके लिए न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर ली है। अब कैदी को सुरक्षित तरीके से गढ़वा पहुंचाने के लिए पुलिस बल की व्यवस्था की जा रही है।


मनीष सिंह के स्थानांतरण को लेकर जेल प्रशासन ने जिला पुलिस से अतिरिक्त सुरक्षा बल की मांग की है। पुलिस टीम उपलब्ध होने के बाद उसे सुरक्षा घेरे में गढ़वा जेल ले जाया जाएगा।


बताया जाता है कि मनीष सिंह पर हत्या, रंगदारी और आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जेल प्रशासन ने उसे दूसरे कारा में भेजने की प्रक्रिया शुरू की है।

जेल प्रशासन के अनुसार, स्थानांतरण से जुड़ी ज्यादातर औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। अब केवल पर्याप्त पुलिस बल मिलने का इंतजार है। संभावना जताई जा रही है कि जल्द ही मनीष सिंह को गढ़वा मंडल कारा शिफ्ट कर दिया जाएगा।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !