Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-22

Railway Updates: धनबाद मंडल में रेलवे का बड़ा फैसला, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर 14 ट्रेनें रद्द और 16 के बदले रूट

Railway Updates: धनबाद मंडल के छीपादोहर-बरवाडीह-मंगरा रेलखंड में 23 से 27 जून 2026 तक होने वाले नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) कार्य को लेकर रेलवे ने ट्रेनों के परिचालन में बड़ा बदलाव किया है. यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए रेलवे ने इस दौरान कई ट्रेनों को रद्द करने और कई एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन का निर्णय लिया है.

रेलवे के अनुसार, एनआई कार्य के कारण कुल 14 ट्रेनों का परिचालन अलग-अलग तिथियों में रद्द रहेगा, जबकि 16 एक्सप्रेस ट्रेनों को वैकल्पिक मार्गों से चलाया जाएगा. इसके अलावा बरवाडीह स्टेशन पर कुछ ट्रेनों का ठहराव भी अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा.

रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनों में बरकाकाना-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर (53357), बरवाडीह-डेहरी ऑन सोन पैसेंजर (53611, 53349), बरवाडीह-चुनार पैसेंजर (53351), गोमो-बरवाडीह पैसेंजर (53347), बरकाकाना-वाराणसी मेमू (63557), डेहरी ऑन सोन-बरकाकाना पैसेंजर (53358), चुनार-बरवाडीह पैसेंजर (53352), बरवाडीह-गोमो पैसेंजर (53348), वाराणसी-बरकाकाना मेमू (63358) और रांची-सासाराम एक्सप्रेस (18635) सहित अन्य ट्रेनें शामिल हैं.

वहीं झारखंड एक्सप्रेस, गरीब रथ एक्सप्रेस, शक्तिपुंज एक्सप्रेस, जम्मू तवी एक्सप्रेस, बनारस एक्सप्रेस और भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस जैसी लंबी दूरी की ट्रेनों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है. ये ट्रेनें अब मूरी, बोकारो, गोमो, गया, सोननगर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन होकर संचालित होंगी.

रेलवे ने बताया कि 23 जून से 27 जून तक बरवाडीह स्टेशन पर कुछ ट्रेनों का निर्धारित ठहराव अस्थायी रूप से बंद रहेगा. ऐसे में प्रभावित यात्रियों को ट्रेन पकड़ने या उतरने के लिए डाल्टनगंज या मंगरा स्टेशन का उपयोग करना पड़ सकता है.

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी जरूर लें, ताकि उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !