Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-22

Bengal Politics: पश्चिम बंगाल बजट 2026 में बड़ा ऐलान, DA में 20 फीसदी बढ़ोतरी और युवाओं के लिए एक लाख नौकरियों का वादा

Bengal Politics: पश्चिम बंगाल की नई सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का पहला बजट पेश करते हुए कई बड़े ऐलान किए हैं. बजट में सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी, युवाओं के लिए एक लाख नौकरियों और बेरोजगारों के लिए मासिक भत्ते जैसी कई योजनाओं का ऐलान किया गया है. इसके अलावा महिलाओं, छात्रों और पेंशनधारकों के लिए भी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं.
कर्मचारियों और युवाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं
सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 20 फीसदी की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है. इसके बाद कुल DA बढ़कर 38 फीसदी हो जाएगा, जो अक्टूबर 2026 से लागू होगा. साथ ही एक लाख सरकारी रिक्तियों को भरने की घोषणा की गई है, जिनमें महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण मिलेगा. बेरोजगार युवाओं के लिए हर महीने 3000 रुपये देने की नई योजना का भी ऐलान किया गया है.

छात्राओं, महिलाओं और पेंशनधारकों को राहत
बजट में कॉलेज की छात्राओं को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान किया गया है. विधवा पेंशन की राशि में 500 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. इसके अलावा सेवानिवृत्त पत्रकारों को 5000 रुपये और राजनीतिक कारणों से जेल में रहे निर्दोष लोगों को 10 हजार रुपये प्रति माह की विशेष पेंशन देने का भी प्रावधान किया गया है.

एयरपोर्ट, विकास योजनाओं और अन्य फैसलों पर जोर
सरकार ने कल्याणी में नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण की योजना की घोषणा की है. इसके अलावा पुरुलिया, बालुरघाट और मालदा में नए एयरपोर्ट विकसित किए जाएंगे और कूचबिहार एयरपोर्ट को मजबूत किया जाएगा. विधायकों के विकास निधि फंड को बढ़ाकर एक करोड़ रुपये किया गया है. साथ ही अगले दो वर्षों तक सरकारी नौकरियों के लिए अधिकतम आयु सीमा में पांच साल की छूट देने का भी फैसला लिया गया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !