Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-22

Pakur News: पाकुड़ में ऑनलाइन ठगी का नया पैंतरा, मां बीमार है बोलकर सब्जी विक्रेता से ट्रांसफर कराए ₹3500, पैसे मिलते ही भागी युवती को लोगों ने दबोचा

Pakur: पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के हाटपाड़ा सब्जी बाजार में सोमवार को एक युवती द्वारा सब्जी विक्रेता को झांसा देकर पैसे लेने का मामला सामने आया। आरोप है कि युवती ने नकद राशि देने का भरोसा दिलाकर दुकानदार से ऑनलाइन माध्यम से 3500 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए और वहां से निकल गई। सब्जी विक्रेता के अनुसार युवती ने उससे बातचीत के दौरान बताया कि उसकी मां की तबीयत काफी खराब है और उसे तत्काल पैसों की जरूरत है। उसने कहा कि यदि वह ऑनलाइन पैसे भेज दे तो बदले में वह नकद राशि तुरंत दे देगी। मानवीय आधार पर दुकानदार उसकी बातों में आ गया और निर्धारित रकम ट्रांसफर कर दी।

रुपये मिलते ही मौके से हो गई गायब
आरोप है कि खाते में राशि पहुंचने के बाद युवती ने नकद पैसे नहीं दिए और तेजी से वहां से निकल गई। कुछ देर बाद जब दुकानदार को शक हुआ तो उसने उसका पीछा शुरू कर दिया। सब्जी विक्रेता ने करीब 500 मीटर तक पीछा करने के बाद राज हाई स्कूल रोड के पास युवती को पकड़ लिया। इस दौरान आसपास के लोग भी वहां जुट गए और देखते ही देखते मौके पर भीड़ लग गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस, पूछताछ जारी
घटना की जानकारी मिलने पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को अपने साथ थाना ले गई। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है तथा युवती से पूछताछ की जा रही है। दोनों पक्षों से जानकारी जुटाई जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !