Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-22

Ranchi News : टेम्पू चालक लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, जेवर-चाकू और मोबाइल बरामद

Ranchi News : डोरंडा थाना क्षेत्र में टेम्पू चालक से लूटपाट की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से लूटे गए चांदी के जेवरात, चोरी का मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद किया गया है। पुलिस मामले में अन्य संभावित आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है।


शिकायत के बाद गठित हुई विशेष टीम, लाइन मोहल्ला में हुई छापेमारी

पुलिस के अनुसार, 20 जून को धुर्वा सेक्टर-1 स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास रहने वाले श्याम सुंदर कुमार ने डोरंडा थाना में टेम्पू रोककर लूटपाट किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष जांच टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि घटना में शामिल आरोपी डोरंडा के लाइन मोहल्ला स्थित एक घर में छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मोहम्मद नाविद राजा के घर में छापेमारी की।

आरोपियों ने कबूला जुर्म, लूट का सामान बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक कमरे से मोहम्मद नाविद राजा और अरमान अंसारी उर्फ अरमान को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में अरमान अंसारी के पास से इनफिनिक्स कंपनी का चोरी का मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि मोबाइल चोरी का है और चाकू का इस्तेमाल टेम्पू चालक से लूटपाट की घटना में किया गया था। वहीं मोहम्मद नाविद राजा के घर से लूटे गए चांदी के जेवरात भी बरामद किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया शुरू कर दी है, जबकि मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !