Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-22

RRB JE Exam Pattern 2026: RRB JE Syllabus 2026 जारी, जानें CBT 2 परीक्षा की तारीख और पूरा एग्जाम पैटर्न


RRB JE Exam Pattern 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने आरआरबी जूनियर इंजीनियर भर्ती 2026 के तहत 2588 पदों के लिए परीक्षा प्रक्रिया और सिलेबस से जुड़ी जानकारी जारी की है. परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जा रही है. सीबीटी 2 परीक्षा, 2 जुलाई 2026 को होगी, जबकि परीक्षा में एक तिहाई निगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी लागू रहेगा.



2588 पदों पर होगी भर्ती, दो चरणों में होगी परीक्षा

आरआरबी जेई भर्ती 2026 के तहत जूनियर इंजीनियर, डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट और केमिकल एंड मेटालर्जिकल असिस्टेंट समेत कुल 2588 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. सीबीटी 1 परीक्षा 19, 20 और 25 फरवरी 2026 को आयोजित की जा चुकी है. अब उम्मीदवारों को सीबीटी 2 परीक्षा में शामिल होना होगा, जिसका आयोजन 2 जुलाई 2026 को किया जाएगा.


जानें CBT 1 और CBT 2 का एग्जाम पैटर्न
सीबीटी 1 में गणित, सामान्य बुद्धिमत्ता एवं तर्कशक्ति, सामान्य जागरूकता और सामान्य विज्ञान से कुल 100 प्रश्न पूछे जाते हैं. इस परीक्षा की अवधि 90 मिनट होती है. वहीं सीबीटी 2 में सामान्य जागरूकता, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, कंप्यूटर की मूल बातें, पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण और तकनीकी विषयों से कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे. इस परीक्षा के लिए 120 मिनट का समय निर्धारित है. दोनों चरणों में प्रत्येक गलत उत्तर पर एक तिहाई अंक काटे जाएंगे.


सिलेबस की जानकारी से मिलेगी तैयारी में मदद
सीबीटी 1 सभी इंजीनियरिंग शाखाओं के लिए समान है और इसमें बुनियादी योग्यता तथा सामान्य ज्ञान का आकलन किया जाता है. वहीं सीबीटी 2 में संबंधित इंजीनियरिंग शाखा से जुड़े तकनीकी विषय शामिल किए गए हैं. ऐसे में उम्मीदवारों के लिए परीक्षा से पहले पूरे सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को समझना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !