Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-22

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम में पुलिस मेंस एसोसिएशन के चुनाव का आगाज, कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी

Chaibasa News: पश्चिमी सिंहभूम पुलिस मेंस एसोसिएशन की चाईबासा शाखा के चुनाव सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गए. चाईबासा पुलिस केंद्र के सभागार में शांतिपूर्ण माहौल में मतदान कराया जा रहा है. अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के लिए वोटिंग जारी है और देर शाम तक परिणाम आने की उम्मीद है.



कई पदों के लिए हो रही है वोटिंग
चाईबासा पुलिस केंद्र के सभागार में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, केंद्रीय सदस्य, अंकेक्षक और कार्य समिति के अन्य पदों के लिए मतदान किया जा रहा है. पुलिस लाइन के सभागार को मतगणना केंद्र बनाया गया है. वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया जारी है.


जिले के 1200 पुलिसकर्मी करेंगे मताधिकार का प्रयोग
यह चुनाव केवल चाईबासा पुलिस लाइन तक सीमित नहीं है. चक्रधरपुर, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, सीटीसी मुसाबनी और जामदा थाना में भी एक साथ मतदान कराया जा रहा है. जिले के करीब 1200 हवलदार और सिपाही अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.


देर शाम तक परिणाम आने की उम्मीद
मतदान को लेकर पुलिसकर्मियों और पदाधिकारियों में उत्साह देखा जा रहा है. नई कार्य समिति से पुलिसकर्मियों के हितों और कल्याण से जुड़े मुद्दों पर काम करने की उम्मीद जताई जा रही है. मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना की जाएगी और देर शाम तक परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !