Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-20

Odisha Government Two Years : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और पीएम मोदी ने मयूरभंज से दी बड़ी सौगात, ओडिशा को मिली 47,600 करोड़ रुपये की परियोजनाएं

Odisha Government Two Years : ओडिशा सरकार के दो साल पूरे होने के मौके पर शनिवार को मयूरभंज के रायरंगपुर में आयोजित कार्यक्रम खास रहा. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक साथ मंच पर नजर आए. इस दौरान राज्य के लिए 47,600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, राज्यपाल हरि बाबू कम्भमपति समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.



जन्मदिन पर अपने गृह क्षेत्र पहुंचीं राष्ट्रपति, पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अपने जन्मदिन के अवसर पर मयूरभंज पहुंचीं. खराब मौसम के कारण उन्हें कलाईकुंडा से रायरंगपुर तक करीब 130 किलोमीटर की यात्रा सड़क मार्ग से करनी पड़ी. शनिवार को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने पहाड़पुर गांव में पारंपरिक पूजा में हिस्सा लिया और स्कूल व कौशल विकास केंद्र का भी दौरा किया. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें ओडिशा का गौरव बताया.

सड़क, ऊर्जा और सिंचाई से जुड़ी कई योजनाओं की हुई शुरुआत
प्रधानमंत्री मोदी ने सड़क, परिवहन, ऊर्जा और सिंचाई समेत कई क्षेत्रों से जुड़ी परियोजनाओं की शुरुआत की. सरकार का कहना है कि इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और ग्रामीण व आदिवासी इलाकों में बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी. प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लोगों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए काम कर रही है.

मुख्यमंत्री माझी ने गिनाईं उपलब्धियां, आदिवासी विरासत को मिला सम्मान
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने राज्य सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए सुभद्रा योजना और आयुष्मान योजना का उल्लेख किया. राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की संयुक्त मौजूदगी ने कार्यक्रम को और खास बना दिया. विकास परियोजनाओं के साथ आदिवासी संस्कृति और परंपराओं को सम्मान देने का संदेश भी इस आयोजन से सामने आया.

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !