Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-20

KU Updates: कोल्हान विश्वविद्यालय में 89 शोधार्थियों का होगा पीएचडी नामांकन, 30 से अधिक जेआरएफ धारक शामिल

KU Updates: कोल्हान विश्वविद्यालय, चाईबासा में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पीएचडी में चयनित अभ्यर्थियों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. विश्वविद्यालय के अनुसंधान एवं विकास प्रकोष्ठ की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार चयनित शोधार्थियों का नामांकन 22 जून 2026 से 7 जुलाई 2026 तक संबंधित स्नातकोत्तर विभागों में किया जाएगा.

विश्वविद्यालय प्रशासन ने पीएचडी नामांकन शुल्क 10 हजार रुपये निर्धारित किया है. इस सत्र में विभिन्न विषयों में कुल 89 चयनित शोधार्थियों का नामांकन लिया जाएगा.

30 से अधिक जेआरएफ धारक अभ्यर्थी
पीएचडी के लिए चयनित अभ्यर्थियों में 30 से अधिक जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) धारक शामिल हैं. विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार बड़ी संख्या में जेआरएफ धारकों का चयन कोल्हान विश्वविद्यालय में शोध की गुणवत्ता और अकादमिक स्तर को दर्शाता है.

कुलपति प्रो. (डॉ.) अंजिला गुप्ता ने चयनित शोधार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि किसी भी विश्वविद्यालय की पहचान और शैक्षणिक मजबूती में शोध की अहम भूमिका होती है. उन्होंने कहा कि कोल्हान विश्वविद्यालय शोध कार्यों को बढ़ावा देने और शोधार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है.

समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान की अपील
कुलपति ने चयनित शोधार्थियों से अपने शोध कार्यों के जरिए समाज, क्षेत्र और राष्ट्र के विकास में योगदान देने की अपील की. उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में शोध संस्कृति को और मजबूत करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है.

विश्वविद्यालय की ओर से बताया गया है कि पीएचडी नामांकन से जुड़ी चयन सूची, विस्तृत जानकारी और जरूरी दिशा-निर्देश विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं. सभी चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित विभागों में नामांकन प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !