Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-20

Ranchi News : नीट यूजी परीक्षा से पहले सुरक्षा का रिहर्सल, रांची के 21 केंद्रों पर हुआ मेगा मॉक ड्रिल

Ranchi News : मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी-2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। परीक्षा से एक दिन पहले शनिवार को रांची समेत देशभर के परीक्षा केंद्रों पर मेगा मॉक ड्रिल आयोजित किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, प्रश्नपत्रों की सुरक्षित ढुलाई, परीक्षा संचालन और आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया गया।


रांची में रविवार को 21 परीक्षा केंद्रों पर नीट यूजी-2026 का आयोजन होगा। इनमें मारवाड़ी कॉलेज, डोरंडा कॉलेज, निर्मला कॉलेज, गोस्सनर कॉलेज, केंद्रीय विद्यालय हिनू, धुर्वा और नामकुम, आर्मी पब्लिक स्कूल दीपाटोली तथा उर्सुलाइन कॉन्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल सहित कई प्रमुख संस्थान शामिल हैं।

200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू

परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त कराने के लिए जिला प्रशासन और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। परीक्षा एक ही पाली में आयोजित होगी। इसे देखते हुए सदर अनुमंडल दंडाधिकारी कुमार रजत ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू करने का आदेश जारी किया है।

यह आदेश 21 जून को दोपहर 12 बजे से शाम 8 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस अवधि में पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने, सभा या बैठक करने, ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग और हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध रहेगा। हालांकि सरकारी कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है।

हर केंद्र पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती

प्रशासन ने सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की है। अधिकारियों के अनुसार, किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, नकल या अव्यवस्था रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सतर्क रखी गई है। मॉक ड्रिल के दौरान सभी व्यवस्थाओं का परीक्षण किया गया ताकि परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !