Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-20

Jamshedpur News: एमजीएम अस्पताल में जल्द शुरू होगी डायलिसिस सुविधा, किडनी मरीजों को मिलेगी राहत

Jamshedpur News: कोल्हान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम में अब किडनी मरीजों को जल्द डायलिसिस की सुविधा मिल सकेगी. अस्पताल प्रबंधन ने इसके लिए तैयारियां तेज कर दी हैं.

डायलिसिस सेंटर शुरू करने से पहले अस्पताल में जरूरी संसाधन जुटाए जा रहे हैं. इसके तहत आरओ वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने के लिए एजेंसी की तलाश शुरू कर दी गई है, ताकि मरीजों को डायलिसिस के दौरान संक्रमण मुक्त पानी उपलब्ध कराया जा सके.

अस्पताल प्रबंधन डायलिसिस मशीनों और अन्य जरूरी उपकरणों की खरीद की प्रक्रिया भी शुरू करेगा. एमजीएम अस्पताल और कॉलेज प्रबंधन ने डायलिसिस सुविधा शुरू करने को लेकर एजेंसियों से 19 जुलाई तक कोटेशन मांगा है.

सदर अस्पताल में पहले से मिल रही सुविधा
फिलहाल किडनी मरीजों के लिए खासमहल स्थित सदर अस्पताल में अक्टूबर 2021 से डायलिसिस सेवा उपलब्ध है. यहां रोजाना करीब 4 से 5 मरीजों की डायलिसिस की जा रही है.

एमजीएम में सुविधा नहीं होने के कारण जमशेदपुर और ग्रामीण इलाकों के मरीजों को डायलिसिस के लिए सदर अस्पताल में नंबर लगाना पड़ता है. एमजीएम में सेंटर शुरू होने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी.

वहीं जुगसलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी डायलिसिस सेंटर खोलने की तैयारी चल रही है. इसके लिए स्थल निरीक्षण किया जा चुका है. स्वास्थ्य विभाग जिले में डायलिसिस सुविधा का विस्तार करने की दिशा में काम कर रहा है.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !