Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-20

Ranchi News : सरकारी विभागों में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों को मिलेगा समान वेतन, कैबिनेट ने दी मंजूरी

Ranchi News : झारखंड सरकार ने विभिन्न सरकारी विभागों में संविदा के आधार पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों और डाटा एंट्री ऑपरेटरों को बड़ी राहत देते हुए उनके लिए समान वेतन व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है। राज्य मंत्रिमंडल ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। सरकार का कहना है कि इस निर्णय से वर्षों से चली आ रही वेतन असमानता समाप्त होगी और सभी विभागों में कार्यरत ऑपरेटरों को एक समान मानदेय मिलेगा।


वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, कर्मचारियों को मिलेगा सीधा लाभ

अब तक अलग-अलग विभागों में संविदा पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों और डाटा एंट्री ऑपरेटरों को अलग-अलग दर से भुगतान किया जाता था। इससे समान कार्य करने के बावजूद वेतन में काफी अंतर था। नई व्यवस्था लागू होने के बाद सभी विभागों में एक समान भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा, जिससे हजारों कर्मियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

सरकार का मानना है कि समान वेतन व्यवस्था लागू होने से संविदाकर्मियों का मनोबल बढ़ेगा और सरकारी कार्यालयों में कार्यकुशलता में भी सुधार होगा। कैबिनेट के इस फैसले को लंबे समय से समान वेतन की मांग कर रहे कंप्यूटर ऑपरेटरों और डाटा एंट्री ऑपरेटरों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। अब संबंधित विभाग जल्द ही इस निर्णय के क्रियान्वयन के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करेंगे।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !