Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-20

Jamshedpur News: मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग को अज्ञात बस ने कुचला, इलाज के दौरान मौत

Jamshedpur News: जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत संकोसाई रोड नंबर-4 के रहने वाले सुदर्शन शर्मा (80 वर्ष) की शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। वह रोज की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान डिमना से मानगो की ओर आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

इलाज के दौरान मौत, इलाके में शोक
थानीय लोगों की मदद से घायल बुजुर्ग को तुरंत इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन सिर और शरीर पर लगी गंभीर चोटों के कारण उन्होंने उपचार के दौरान ही दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

जांच में जुटी पुलिस, CCTV फुटेज खंगाल रही
घटना की सूचना मिलते ही उलीडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के बाद फरार हुई अज्ञात बस और उसके चालक का सुराग लगाने के लिए पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !