Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-19

Tata Steel Apprenticeship: टाटा स्टील अप्रेंटिसशिप 2026 की भर्ती शुरू, चयनित अभ्यर्थियों को TSTSL में मिलेगा अवसर

Jamhsedpur:  टाटा स्टील ने अपने स्थायी और पूर्व कर्मचारियों के आश्रितों तथा रजिस्टर्ड रिलेशन श्रेणी के युवाओं के लिए आईटीआई अप्रेंटिसशिप कार्यक्रम की घोषणा की है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण पूरा होने के बाद टाटा स्टील टेक्निकल सर्विसेज लिमिटेड (TSTSL) में नियुक्ति दी जाएगी। नियुक्ति देश में कंपनी के किसी भी कार्यस्थल पर हो सकती है। शावक नानावटी टेक्निकल इंस्टीट्यूट (SNTI) की ओर से जारी सूचना के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक अभ्यर्थी 25 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

फिटर और इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के लिए मौका
इस भर्ती अभियान में केवल फिटर (मैकेनिकल) और इलेक्ट्रीशियन ट्रेड से आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। वर्ष 2026 में अंतिम वर्ष की परीक्षा देने वाले छात्र भी पात्र माने जाएंगे। सफल उम्मीदवारों को कुल 15 महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें 12 माह का नियमित तकनीकी प्रशिक्षण और तीन माह का ऑन-द-जॉब प्रशिक्षण शामिल रहेगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान अभ्यर्थियों को 10,560 रुपये प्रतिमाह वजीफा भी दिया जाएगा।

29 जून को एडमिट कार्ड, जुलाई में परीक्षा
आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद पात्र उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 29 जून को जारी किए जाएंगे। इसके बाद 3 जुलाई से 5 जुलाई के बीच विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित होगी। लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को आगे इंटरव्यू और मेडिकल जांच की प्रक्रिया से गुजरना होगा। अंतिम चयन इन्हीं चरणों में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा।

ई-मेल के जरिए मिलेगी सारी जानकारी
भर्ती से जुड़ी सभी सूचनाएं उम्मीदवारों की रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी पर भेजी जाएंगी। आवेदन के समय किसी प्रकार के दस्तावेज जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी। प्रमाणपत्रों की जांच इंटरव्यू के दौरान की जाएगी। एसएनटीआई ने स्पष्ट किया है कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी। यदि कोई अभ्यर्थी किसी प्रकार की सिफारिश या अनुचित प्रभाव का इस्तेमाल करने का प्रयास करता है तो उसकी उम्मीदवारी तत्काल निरस्त कर दी जाएगी।
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !