Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-19

Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव में हार के बाद छलका इरफान अंसारी का दर्द, बोले:- अपनों की गद्दारी ने ज्यादा दुख दिया

Jharkhand Politics: झारखंड राज्यसभा चुनाव के नतीजों के बाद स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने भावुक प्रतिक्रिया दी है। चुनाव परिणाम के बाद सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए उन्होंने भाजपा पर धनबल और साजिश के जरिए जीत हासिल करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने अपने ही कुछ साथियों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए विश्वासघात का इशारा किया।


इरफान अंसारी ने कहा कि उनका मन बेहद भारी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने जनभावनाओं और मुद्दों की राजनीति के बजाय धनबल और सत्ता के प्रभाव का इस्तेमाल कर चुनावी बाजी अपने पक्ष में की। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के उम्मीदवार को हराने के लिए पूरी ताकत लगाई गई।


स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि चुनाव हारने का दुख उतना नहीं है, जितना अपने लोगों के भरोसा तोड़ने का दर्द है। उन्होंने इशारों में कहा कि अगर अपनों का साथ मिला होता तो भाजपा उम्मीदवार की जीत संभव नहीं होती।

उन्होंने कहा कि आज भाजपा जीत का जश्न मना रही है, लेकिन यह दिन हमेशा याद रखा जाएगा। इरफान अंसारी ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों की हार और धनबल की जीत बताया।

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि वह इस हार से टूटे नहीं हैं। संघर्ष उनकी पहचान है और जनता उनका सबसे बड़ा भरोसा है। उन्होंने कहा कि राजनीति में हार-जीत का दौर चलता रहता है और आने वाले समय में परिस्थितियां बदलेंगी।

राज्यसभा चुनाव के बाद इरफान अंसारी के इस बयान ने झारखंड की सियासत में नई चर्चा शुरू कर दी है। खासकर क्रॉस वोटिंग और भीतरघात को लेकर चल रही अटकलों के बीच उनके बयान को काफी अहम माना जा रहा है।

WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !