Back to Top

Facebook WhatsApp Telegram YouTube Instagram
Push Notification

🔔 Enable Notifications

Subscribe now to get the latest updates instantly!

Jharkhand News26 – fastest emerging e-news channel.
  • 2026-06-19

Jalna School Controversy: "सर तन से जुदा गाने" पर बच्चों के हाथों में थमाई गई तलवारें, महाराष्ट्र के जालना के स्कूल के 3 लोगों पर मामला दर्ज

Jalna School Controversy: महाराष्ट्र के जालना जिले के परतूर इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र के एक निजी स्कूल के वार्षिक समारोह में छोटे बच्चों से तलवारें पकड़वाकर विवादित गाने "गुस्ताख ए नबी की एक सजा, सर तन से जुदा" पर प्रस्तुति कराई गई. कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और स्कूल से जुड़े तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया.
वीडियो वायरल होते ही शुरू हुई जांच, वार्षिक समारोह में हुआ था कार्यक्रम
यह मामला परतूर स्थित किड्स वर्ल्ड इंग्लिश स्कूल का है. आरोप है कि स्कूल के वार्षिक उत्सव के दौरान छात्रों ने "गुस्ताख ए नबी की एक सजा, सर तन से जुदा" बोल वाले गाने पर डांस किया. कार्यक्रम के दौरान बच्चों के हाथों में तलवारें भी दिखाई दीं. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से लिया.


प्रिंसिपल समेत तीन लोगों पर दर्ज हुआ केस
पुलिस ने जांच के बाद स्कूल के प्रेसिडेंट और प्रिंसिपल मोहम्मद वजीउद्दीन तारिक सिद्दीकी, शिक्षक शेख साजिद अब्दुल गनी और कार्यक्रम का संचालन करने वाली उज्मा तब्बसूम शेख के खिलाफ FIR दर्ज की है. पुलिस का कहना है कि वीडियो में इस्तेमाल किया गया गाना विवादों से जुड़ा रहा है और इसे लेकर आगे की जांच की जा रही है.


विधायक की शिकायत के बाद मुख्यमंत्री तक पहुंचा मामला
मामले के सामने आने के बाद पूर्व मंत्री और विधायक बबनराव लोनिकर ने कड़ा रुख अपनाया. उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और जालना के पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर स्कूल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. इसके बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया शुरू करते हुए मामला दर्ज कर लिया.
WhatsApp
Connect With WhatsApp Cannel !